नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा: ट्रक से कार की भीषण टक्कर में चार कोबरा जवान शहीद, एक गंभीर
धमतरी (आरएनआई)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हाईवे-30 पर खपरी के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी जवान एक कार में सवार होकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार खपरी के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी सीधी और तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जवानों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में शहीद हुए जवानों की पहचान मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और हीरा लाल नागर के रूप में हुई है। वहीं, जवान अभियान राय गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन में शोक की लहर है, वहीं पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



