सिंहपुरा में फिर मुठभेड़, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज
जम्मू (आरएनआई) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपुरा इलाके में एक बार फिर सुरक्षा बलों और छिपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिला के उपमंडल छात्रू स्थित सिंहपुरा क्षेत्र में आज लगातार पांचवें दिन चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से दोबारा संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हो गई।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह घेर रखा है और आतंकवादियों को पकड़ने या उन्हें निष्क्रिय करने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। मुठभेड़ के चलते आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पूरे घटनाक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। सुरक्षाबल इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



