नवादा के तत्कालीन CO ने किया बड़ा खेल ! म्यूटेशन के 619 आवेदन में पकड़े गए,अब शुरू हुई यह कार्रवाई

Feb 13, 2026 - 13:23
 0  15.6k
नवादा के तत्कालीन CO ने किया बड़ा खेल ! म्यूटेशन के 619 आवेदन में पकड़े गए,अब शुरू हुई यह कार्रवाई

नवादा (आरएनआई)

सदर के तत्कालीन अंचल अधिकारी शिव शंकर राय पर 619 दाखिल-खारिज मामलों में कथित अनियमितता के आरोप में विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है .इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है.नवादा के तत्कालीन अंचल अधिकारी शिव शंकर राय वर्तमान में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं. इन पर आरोप है कि नवादा सदर अंचल अधिकारी रहते इन्होंने दाखिल खारिज के 619 मामलों को एक बार अस्वीकृत किया, इसके बाद इसी दस्तावेज पर फिर से स्वीकृत कर दाखिल खारिज अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है . इस आरोप में इनसे 19 जनवरी 2024 को ही स्पष्टीकरण मांगा गया था .जिसका इन्होंने जवाब दिया . 

सीओ द्वारा दिए गए जवाब का विभाग के स्तर पर समीक्षा की गई. इसके बाद विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है . नवादा के अपर समाहर्ता को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. जबकि भूमि सुधार उपसमाहर्ता नवादा सदर को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. शिव शंकर राय से कहा गया है कि आप अपने बचाव में पक्ष रखें, जैसा की संचालन पदाधिकारी अनुमति देते हैं ।

सन्नी भगत की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SUNNY BHAGAT CRIME REPORTER