गुना में महाशिवरात्रि पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने की जिले की सुख-समृद्धि की कामना
गुना (आरएनआई) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने गुना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कलेक्टर ने भगवान शिव एवं हनुमान जी के समक्ष जिले के सर्वांगीण विकास, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी उन्होंने संवाद किया और सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिली। भक्ति और आस्था के माहौल के बीच कलेक्टर की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



