नवादा में में चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा,भारी मात्रा में सिरप, रैपर और टैबलेट जब्त
नवादा में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाली थाना क्षेत्र में एक मकान में संचालित भारी मात्रा में नकली दवाएं, उनके रैपर और निर्माण सामग्री जब्त की गई है। यह अवैध कारोबार ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर नकली दवाओं की री-पैकिंग कर उन्हें बाजार में खपाने के रूप में चल रहा था। पुलिस बल और ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड, पटना के फील्ड ऑफिसर मोहम्मद सदाउल्लाह ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।
प्रभारी थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। जब्त की गई सभी नकली दवाओं को थाना परिसर में रखा गया है। जब्त की गई नकली दवाओं में विभिन्न लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं।
इनमें एमरोल स्टेस लोशन (70 मिलीलीटर) की 2418 बोतलें और निग्रेल 2 सॉल्यूशन (30 मिलीलीटर) की 5909 बोतलें मिली हैं। इसके अतिरिक्त, लिव 52 सिरप (100 मिलीलीटर) की 2215 बोतलें और इबुजेसिक प्लस सिरप (100 मिलीलीटर) की 3765 बोतलें भी बरामद की गई हैं।
पुलिस ने नकली दवाओं की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले हजारों रैपर भी जब्त किए हैं। इनमें एमरोल स्टार लोशन (30 मिलीलीटर) के 1245 शीट, निजल 2 सॉल्यूशन (30 मिलीलीटर) के 1245 शीट, लिव 52 सिरप के 615 शीट और इबुजेसिक प्लस (100 मिलीलीटर) के 415 शीट शामिल हैं।
इसके अलावा, 1915 बॉक्स शेलेल एक्सटी टैबलेट, 50 किलोग्राम कच्चा माल, 3413 खाली बोतलें और 2815 कैप भी मौके से बरामद किए गए हैं।
जिस मकान में नकली दवाइयों का निर्माण हो रहा था, उसे सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



