नवादा के 5 साइबर ठग चढ़े यूपी पुलिस के हत्थे, ATM में फेवीक्विक, फर्जी हेल्पलाइन, ऐसे ठगी की वारदात को अंजाम देता था
यूपी के मऊ साइबर थाना पुलिस ने
एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के नवादा के रहने वाले पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पहले एटीएम में फेवीक्विक लगाते थे ताकि एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाए, इसके बाद गिरोह का एक अन्य सदस्य मदद की पेशकश करता था। वह पीड़ित को बताता था कि उसका कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया है और दीवार पर लिखे कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने से मदद मिल जाएगी। जैसे ही व्यक्ति कस्टमर केयर को कॉल करता था, बाहर खड़ा गिरोह का सदस्य खुद को कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताकर आता था।
वह पीड़ित को झांसा देकर एटीएम से बाहर ले आता था। बातचीत के दौरान वे एटीएम का पासवर्ड हासिल कर लेते थे। इसके बाद गिरोह के पास मौजूद पेंचकस और प्लास जैसे औजारों की मदद से एटीएम कार्ड को बाहर खींच लेते थे और बाद में खाते से पैसे निकाल लेते थे।
पुलिस ने नवादा के इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह ने अपराध से अर्जित धन से एक स्विफ्ट कार खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इनके पास से मोबाइल फोन, फेवीक्विक, एक चाकू, 13 एटीएम कार्ड, पेंचकस और प्लास भी मिले हैं।
इस गिरोह का सरगना पटना का रहने वाला है। पकड़े गए सदस्यों को 20 दिन की विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने अब तक पांच घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनमें दो बलिया में और एक गोरखपुर में हुई है। अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह पांचो आरोपियों ने मऊ में भी एक घटना को अंजाम दिया जिसमें 20500 की फ्रॉड की। गिरफ्तार साइबर ठगो की पहचान नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लखमोहना गांव के निवासी स्व राजाराम का पुत्र दीपक कुमार, नरहट थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव के कुंदन सिंह का पुत्र रितिक कुमार,नारदिगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के राजेश कुमार का पुत्र चन्दन कुमार , नगर थाना क्षेत्र के अतौआ गांव के सुनील सिंह का पुत्र दयानन्द कुमार और नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महाननपुर गांव के स्व शशीभूषण सिंह का पुत्र अनीश कुमार शामिल है। गैंग का जो मुख्य सरगना है वह पटना का रहने वाला है जो पुलिस के गिरफ्त से बाहर है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



