दुनियाभर में कल दिखेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण का नजारा, ‘रिंग ऑफ फायर’ से सजेगा आसमान
नई दिल्ली (आरएनआई)। दुनियाभर में साल का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 17 फरवरी को दिखाई देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे आमतौर पर ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाएगा और सूर्य के किनारे आग की अंगूठी जैसी चमक दिखाई देगी। यह अद्भुत खगोलीय नजारा दक्षिणी गोलार्ध में करीब 2 मिनट 20 सेकंड तक नजर आएगा। हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
खगोलीय गणनाओं के मुताबिक, यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:31 बजे अपने चरम पर होगा। वैश्विक समय (UTC) के अनुसार इसकी शुरुआत सुबह 09:56 बजे होगी। यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा, जिनमें अंटार्कटिका प्रमुख है। वहीं, उत्तरी गोलार्ध के अधिकांश हिस्सों में यह नजारा नजर नहीं आएगा।
आगे भी मिलेंगे खगोलीय रोमांच
17 फरवरी के इस वलयाकार सूर्य ग्रहण के बाद, साल की एक और बड़ी खगोलीय घटना 12 अगस्त 2026 को होगी, जब दुनिया पूर्ण सूर्य ग्रहण देखेगी। उस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा और प्रभावित क्षेत्रों में कुछ मिनटों के लिए दिन में अंधेरा छा जाएगा।
भारत में क्यों नहीं दिखेगा ग्रहण?
इस सूर्य ग्रहण के समय भारत में सूर्य क्षितिज के नीचे होगा। यानी देश में उस वक्त रात या शाम का समय रहेगा। इसी वजह से भारत के किसी भी हिस्से से इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देख पाना संभव नहीं होगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



