ज्ञानपुरवा गांव में सड़क और नाली निर्माण का काम विधायक व MLC के सहयोग से हुआ संभव
कछौना, हरदोई (आरएनआई) विकासखंड कछौना की ग्राम सभा ज्ञानपुरवा में ग्राम प्रधान रीता वाजपेई की पहल और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांव के संपर्क मार्गों का विकास होने जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा किए गए अनुरोध पर विधायक रामपाल वर्मा ने ग्राम ज्ञानपुर के जब्बर खेड़ा मार्ग से रूपचंद के मकान तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति दी। वहीं, ज्ञानपुर में सुरेश के घर से होरीलाल शुक्ला के घर तक भी यह कार्य स्वीकृत हुआ।
सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने ग्राम ज्ञानपुर में सोवरन के घर से नंहक्के के घर तक और श्री कृष्ण के गोंडा से मनोहर के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य की मंजूरी दी। इन निर्माण कार्यों से गांव का संपूर्ण विकास और ग्रामीणों के लिए बेहतर आवागमन सुनिश्चित होगा।
ग्राम प्रधान रीता वाजपेई के प्रतिनिधि ने बताया कि वे ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और ग्राम सचिवालय में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। अब ग्रामीण छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय नहीं दौड़ेंगे, क्योंकि आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी और पेंशन जैसी योजनाओं के आवेदन ग्राम पंचायत में ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से हो सकते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



