पहले बड़े मंगल पर राममंदिर में उमड़ी आस्था, सुहावने मौसम ने बढ़ाया भक्तों का उत्साह

May 5, 2026 - 16:49
 0  27
पहले बड़े मंगल पर राममंदिर में उमड़ी आस्था, सुहावने मौसम ने बढ़ाया भक्तों का उत्साह

बड़ा मंगल के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां भक्तों ने प्रभु श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में अर्चकों द्वारा निरंतर पाठ किया गया और श्रद्धालुओं के बीच भोग के रूप में लड्डू प्रसाद वितरित किया गया। खास बात यह रही कि मौसम सुहावना होने और तेज धूप न होने के कारण दर्शनार्थियों को परिसर में बैठकर मंदिर की भव्यता निहारने और वातावरण का आनंद लेने का भरपूर अवसर मिला।

इस बार बड़े मंगल का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, क्योंकि सभी मंदिरों और मंडपों में दर्शन की व्यवस्था सुचारु रूप से की गई थी। श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन के बाद हनुमान जी के दरबार में भी हाजिरी लगाई।

पूरे नगर में भी धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के संवाद केंद्र के अनुसार, दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ बनी रही और आस्था का माहौल चरम पर रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.