खुले में गाय छोड़ने पर लगेगा ₹500 जुर्माना, सड़कों से हटेंगे बेसहारा मवेशी, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने दिए सख्त निर्देश
गुना (आरएनआई) शहर की सड़कों पर आवारा घूम रहे गौवंश की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गौवंश विषयक बैठक में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब यदि कोई गोपालक अपनी गायों को खुले में छोड़ता है, तो उस पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा।
बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित नगर पालिका और गौशाला से जुड़े अधिकारी एवं गौपालक उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा सड़कों पर बेसहारा गौवंश की उपस्थिति से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में सभी मवेशियों को चिन्हित कर सुरक्षित रूप से गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में पशुपालकों को यह भी जानकारी दी गई कि पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा के तहत किसी भी बीमार गौवंश के इलाज के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल की जा सकती है, जिससे डॉक्टर घर पहुंचकर उपचार देंगे। कलेक्टर ने नगर पालिका को निर्देश दिए कि गोशालाओं में चारे और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



