कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय गुना का किया निरीक्षण

सभी राजस्‍व अधिकारी राजस्‍व प्रकरणों की प्रतिदिन एक्‍सल शीट पर करें जानकारी संधारित - कलेक्‍टर

Jul 31, 2024 - 19:15
Jul 31, 2024 - 19:16
 0  270
कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय गुना का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज गुना के भ्रमण कर शहरी व ग्रामीण तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया।

आज इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा ‘’राजस्‍व महा-अभियान 2.0’’ के अंतर्गत राजस्‍व प्रकरणों (नामान्‍तरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्‍ती) नक्‍शे पर तरमीम, पीएम किसान ई-केवायसी, समग्र ई-केवायसी, खसरे की समग्र/आधार से लिकिंग, फार्मर रजिस्‍ट्री आदि कार्यो के निराकरण की अद्यतन स्थि‍ति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्‍होंने नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्‍ती सहित पोर्टल पर राजस्व महाभियान प्रगति एवं अपडेट डाटा की समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि समग्र आधार लिंकिंग के कार्य में डिजिटल क्रॉप सर्वेयर की मदद ले सकते हैं।

सभी राजस्‍व अधिकारी राजस्‍व प्रकरणों की प्रतिदिन एक्‍सल शीट पर करें जानकारी संधारित - कलेक्‍टर

इसी प्रकार रीडर, साइबर तहसील, संपदा, लोक सेवा केन्‍द्र, एमपीऑन लाइन के आवेदनों की मदवार पृथक पृथक जानकारी संधारित की जावे। पीओ की आईडी पर प्रकरण दर्ज होने के पश्‍चात संपूर्णं प्रकरण का प्रिंट निकालकर फाइल तैयार की जावे, साथ ही रजिस्‍ट्री से नामांतरण के प्रकरणों में रजिस्‍ट्री का प्रिंट भी निकालकर संलग्‍न किया जावे। आवेदकों से आवेदन एवं मूल रजिस्‍ट्री मंगाये जाने की आवश्‍यकता नही है। सभी राजस्‍व अधिकारी सभी प्रकरण नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्‍ती, नक्‍शे पर तरमीम के प्रकरणों की प्रतिदिन एक्‍सल सीट पर जानकारी संधारित की जावे। 

आज इस दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा, तहसीलदार जीएस बैरवा, कमल मंडेलिया, नायब तहसीलदार सुनील वर्मा एवं सुश्री आरती गौतम उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0