इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी बस, अचानक रिवर्स आई और 100 फीट गहरी खाई में गिर गई

Apr 27, 2024 - 13:25
Apr 27, 2024 - 13:25
 0  3.4k
इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी बस, अचानक रिवर्स आई और 100 फीट गहरी खाई में गिर गई

इंदौर (आरएनआई) इंदौर से महाराष्ट्र जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के जसोन्दी के पास एक 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।  इस बस में करीब 40 से 45 लोग सवार होना बताए गए... हैरत की बात यह रही कि यह बस चलते-चलते अचानक रिवर्स आई और 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। शुरुआती दौर में 20 लोगों के घायलों की बात सामने आ रही है, जिन्हें जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। यात्रियों का कहना है कि बस गर्म हो गई थी और घाट होने की वजह से वह चलते-चते रिवर्स आ गई और खाई में गिर गई। बस खाई में गिरते ही अफरा-तफरी के साथ चीख-पुकार मच गई और यात्रियों व अन्य लोगों की मदद के जरिए घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0