CM Helpline : लापरवाही पर ग्वालियर कलेक्टर नाराज, सिविल सर्जन के खिलाफ भोपाल प्रतिवेदन भेजने, DHO को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश

Nov 16, 2024 - 20:22
Nov 16, 2024 - 20:23
 0  1k
CM Helpline : लापरवाही पर ग्वालियर कलेक्टर नाराज, सिविल सर्जन के खिलाफ भोपाल प्रतिवेदन भेजने, DHO को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अगले तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाकर अक्टूबर माह में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करें। इन शिकायतों सहित 50 दिन से पुरानी शिकायतों का निराकरण भी संतुष्टि के साथ किया जाए। जिन शिकायतों का निराकरण प्रावधानों का पालन करते हुए कराया जा चुका है, उनको बंद कराने के प्रस्ताव भेजें। जिला चिकित्सालय में प्रकरणों के मामले में लापरवाही मिलने पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन के खिलाफ प्रतिवेदन बनाकर भोपाल भेजने के निर्देश दिए

शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि स्पष्ट टीप अंकित कर शिकायत आगे बढ़ाएँ, जिससे सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण हो सके। इस कार्य में कोई ढिलाई न हो। ऐसी कोई शिकायत नहीं रहना चाहिए, जिसे एल-1 स्तर पर अटेण्ड न किया गया हो, अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर विशेष बल दिया। साथ ही कहा यदि नियम व प्रावधानों में न आने से शिकायतकर्ता के पक्ष में निराकरण नहीं हो पाता है तो शिकायतकर्ता को इस संबंध में अवगत कराएं, जिससे पोर्टल पर संतुष्टि के साथ शिकायत बंद की जा सके।

समय सीमा में निराकरण नहीं किया तो होगा कड़ा एक्शन 
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कृषि, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण, जल संसाधन व स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतों के निराकरण के लिये समय-सीमा निर्धारित की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि यदि समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व  टी एन सिंह, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिले के एसडीएम मौजूद थे।

SDM को तीन दिन तक विशेष मुहिम चलाने के निर्देश 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में मौजूद सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों (SDM) को निर्देश दिए कि अगले तीन दिन तक विशेष मुहिम चलाकर राजस्व संबंधी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों में जाति प्रमाण-पत्र बनाए जा चुके हैं उन्हें आवेदक से चर्चा कर संतुष्टि के साथ पोर्टल से हटवाएं। साथ ही अन्य शिकायतों का समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर निराकरण करें। निराकरण संतुष्टि के साथ हो इसलिए शिकायतकर्ता से अवश्य चर्चा की जाए।

विद्युत उपकेन्द्र परिसर में जल भराव की समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश 
ग्राम जखारा में स्थित विद्युत उपकेन्द्र परिसर में जल भराव की समस्या का निदान करने के निर्देश भी कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बैठक में दिए। उन्होंने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ग्वालियर ग्रामीण को निर्देश दिए कि विद्युत उपकेन्द्र परिसर से पानी की निकासी के लिए पाइप डालने में कोई रुकावट न आए, इसकी व्यवस्था करें। इस संबंध में उन्होंने पालन प्रतिवेदन मांगा है।

सिविल सर्जन के खिलाफ भोपाल प्रतिवेदन भेजने के निर्देश, डीएचओ व एकाउण्टेंट को नोटिस 
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिला चिकित्सालय से संबंधित शिकायतों के निराकरण की स्थिति ठीक न पाए जाने पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नाराजगी जताई। उन्होंने सिविल सर्जन के खिलाफ भोपाल प्रतिवेदन भेजने और डीएचओ डॉ. दीपाली माथुर व सिविल सर्जन कार्यालय के एकाउण्टेंट को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0