सूचना विभाग द्वारा शहीद उद्यान में लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का हुआ उदघाटन 

Sep 18, 2025 - 17:16
Sep 18, 2025 - 17:18
 0  783
सूचना विभाग द्वारा शहीद उद्यान में लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का हुआ उदघाटन 

हरदोई (आरएनआई) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत जिला सूचना विभाग द्वारा शहीद उद्यान में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों को मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा ने बुके भेंट किए।

रजनी तिवारी ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी गई है। इससे आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने में मदद मिलेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का उच्चीकरण करने के साथ शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाने पर बल दिया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनपद के लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिल सकेगी।

जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सबसे कमजोर वर्ग के लिए विशेष योजनाएं चलाकर उनके जीवन स्तर को संवारा है तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के बच्चों को उच्च एवं रोजगारपरक शिक्षा दिलाने पर बल देने के साथ युवाओं को उद्यम आदि के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम ने छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों से अपील की कि “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” अभियान के तहत भारत एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी को देखकर जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने और सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की भी अपील की।

इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिका श्रीवास्तव, पूनम भास्कर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)