शाहाबाद: मंझिला पुलिस की लापरवाही से कच्ची शराब का हब बन गये हैं आधा दर्जन गांव

Tuesday, May 5, 2026 - 16:59
Updated: 3 months ago
0
शाहाबाद: मंझिला पुलिस की लापरवाही से कच्ची शराब का हब बन गये हैं आधा दर्जन गांव

शाहाबाद हरदोई। मंझिला पुलिस की मिली भगत कहे या लापरवाही फिलहाल थाना क्षेत्र में कच्ची शराब का गोरख धंधा बड़े पैमाने पर हो रहा है। आबकारी विभाग और पुलिस इस गोरख धंधे से पूरी तरह से अनजान है। प्रभारी निरीक्षक इस गोरख धंधे से पूरी तरह से अंजान बने हुए बैठे हैं। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टुमुरकी, कुसुमा, दौलतपुर, जमुरा, धियरा, अंडौआ, चेना एवं आलमनगर सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में महिलाएं और पुरुष कच्ची शराब का गोरख धंधा कर रहे हैं। यह गोरख धंधेबाज यूरिया, ईस्ट जैसे घातक केमिकल का प्रयोग करके कच्ची शराब का निर्माण कर रहे हैं। जिसका सेवन करके बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं और मौत का शिकार हो रहे हैं। मंझिला पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ कभी भी अभियान चलाना मुनासिब नहीं समझा। नतीजा यह है कच्ची शराब का कारोबार दिन दूना रात चौगुना बढ़ता जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पूरी तरह से इस गोरख धंधे के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। ठीक इसी तरह आबकारी विभाग ने भी कभी भी छापेमारी का प्रयास नहीं किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User