पुलि़स अधीक्षक के निर्देशन में जिले में बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु चलाया विशेष अभियान
गुना (आरएनआई) बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) गुना के तात्वाधान में पुलिस, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की संयुक्त टीमों के द्वारा पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन के तहत जिले में एक दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया गया।
गत् दिवस एक दिवसीय अभियान के अंतर्गत गुना शहर के प्रमुख स्थानों जैसे – आरोन बस स्टैंड, जयस्तम्भ चौराहा, लक्ष्मीगंज, हाट रोड, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, सदर बाजार इत्यादि व्यस्तम क्षेत्रों की दुकानों, होटलों, मैकेनिक शॉप, वाहन धुलाई सेंटर, कपड़े, मेडिकल, मोबाइल आदि की दुकानों का टीमों द्वारा दबिश देकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को नाबालिग बच्चों से किसी भी तरह का कार्य न लेने की सलाह दी गई तथा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-1986 संशोधित अधिनियम-2016 की धारा-3, 3-ए एवं 14 के प्रावधानों से दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को अवगत कराया गया । साथ ही, प्रत्येक संस्थान में उक्त अधिनियम का सारांश अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने हेतु समझाईश दी गई एवं भविष्य में भी बालश्रम विमुक्ति हेतु इस प्रकार की कार्यवाहियां जारी रहेंगी।
इस अभियान में विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी अनिल सिंह तोमर, थाना कोतवाली से उप निरीक्षक माधवी सिंह तोमर, श्रम निरीक्षक रामकुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग से विजय साहू, रूपेश परिहार तथा विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन से जिला प्रभारी रविंद्र रघुवंशी, पूजा ओझा, सौरभ शर्मा, चंद्रमा नायक और नरेश भार्गव सक्रिय रूप से शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



