नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का हमला, विपक्ष पर साधा निशाना
अलीगढ़ (आरएनआई) नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में विपक्षी पार्टियों विशेष रूप से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा पारित न होने देने के संदर्भ में आज भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ महानगर और जिला द्वारा संयुक्त रूप से जन आक्रोश महिला पदयात्रा हेतु "पत्रकार वार्ता" का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा और जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को महिला आरक्षण बिल का संसद में विरोध करके आगामी चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विपक्षी पार्टियों ने नारी सशक्तिकरण के खिलाफ होकर अपनी दूषित मानसिकता को प्रदर्शित कर दिया है। विपक्ष के इस फैसले के खिलाफ शीघ्र ही सड़कों पर महिलाओं का आक्रोश दिखेगा।शहर विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू भाजपा सरकार महिलाओं के हितों और उनके विकास पर ध्यान देना चाहती है लेकिन कांग्रेस और सपा जैसी महिला विरोधी पार्टियों ने अधिनियम का विरोध कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है। महिला विरोधी गैरजिम्मेदार विपक्ष को जनता चुनावों में अवश्य सबक सिखायेगी। पूर्व महापौर श्रीमती शकुन्तला भारती ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल नहीं चाहते हैं कि महिलाओं के हितों की रक्षा हो, महिला सुरक्षित रहें और महिला शिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़ी हों।इस अवसर पर प्रमुख रूप मीना कुमारी, महानगर उपाध्यक्ष डौली पाराशर, महानगर मंत्री सर्वेश बघेल, सीमा गौतम, नीलम कश्यप, शोभा उपाध्याय, पूनम शर्मा, महानगर महामंत्री सुभाष सुभानु गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट, महानगर सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल, सह महानगर मीडिया प्रभारी आलोक प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

