ग्राहक पञ्चायत का कार्य है व्यवस्था में सुधार - अलंकार वशिष्ठ

Oct 22, 2024 - 15:46
Oct 22, 2024 - 15:46
 0  621
ग्राहक पञ्चायत का कार्य है व्यवस्था में सुधार - अलंकार वशिष्ठ

गुना (आरएनआई) ग्राहक पञ्चायत व्यवस्था में सुधार करने का कार्य करने वाला संगठन है, यह बात ग्राहक पञ्चायत के क्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने गुना इकाई के कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज जब चारों ओर अव्यवस्था दिखाई देती है तब ऐसी स्थिति में हमारा दायित्व ओर बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के बारे में तो कोई भी बता सकता है लेकिन हम ग्राहक पञ्चायत के दायित्ववान कार्यकर्ता हैं, हमें समस्या के साथ उसका समाधान भी बताना है। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

 इसके पश्चात् ग्राहक पञ्चायत के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रघुवंशी ने ग्राहक पञ्चायत के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ग्राहक पञ्चायत विगत 50 वर्षों से शोषणमुक्त समाज के लिए कार्य करने वाला संगठन है और इस वर्ष तहसील स्तर तक सुदृढ़ इकाई तैयार करना हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रान्त विधि प्रमुख आशीष रंजन यादव ने जिला और नगर कार्यकारिणी की घोषणा की, जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष रामकृष्ण रघुवंशी, सचिव विट्ठल अहिरवार, उपाध्यक्षद्वय सुनील शर्मा और जयवीर सिंह रघुवंशी, सहसचिवद्वय राजीव सोनी और राहुल पाण्डे, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, विधि प्रमुख अंकुश सिंह तोमर, प्रचार प्रमुख दिनेश शर्मा, पर्यावरण प्रमुख दिलीप अग्रवाल, महिला जागरण प्रमुख श्रीमती नीरू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य आनन्द गुप्ता, प्रदीप तलवार और रवि मंगल घोषित किये गये। इसी प्रकार नगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष राहुल जैन, सचिव दामोदर व्यास, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता केवट, सहसचिव अशोक सिंह कुशवाह, कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र सिंह रघुवंशी, हरिकृष्ण शर्मा और दिनेश साहू घोषित किये गये। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख दिनेश शर्मा ने किया।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0