शाहाबाद क्षेत्र के गांव गुजीदेई में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण हेतु हुआ भव्य भूमि पूजन
हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई में बुधवार को श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन और शिलान्यास के साथ संपन्न हुआ। गुजीदेई निवासी वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी कान्त पाठक और आबकारी विभाग (मप्र) के निरीक्षक नीरज त्रिवेदी ने अपने दादा, महान शिक्षाविद् स्व. पंडित पूरनमल त्रिवेदी, एवं परम संत 1008 ब्रह्मलीन श्री नर्मदा पुरी जी महाराज (गिरजा शंकर पाठक) की पुण्य स्मृति में विधिवत् भूमि पूजन कर मंदिर की आधारशिला रखी।इस धार्मिक अनुष्ठान से गांव में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की महक से धार्मिक वातावरण सराबोर हो गया। पूजन व अनुष्ठान पण्डित देव नारायन तिवारी जी द्वारा पूर्ण कराया गया।इस सुअवसर अवसर पर रामदेव पाठक, सत्यनारायण तिवारी (कहारकोला), ऋषिकांत, रमाकांत, शरदेंदु पाठक, आयुष पाठक, उमेश त्रिवेदी, शोभित मिश्रा रामकिशोर गुप्ता, मिश्रीलाल गुप्ता,
राजेश त्रिवेदी, उत्कर्ष, शान्तनु, गोपाल (कहारकोला), बालकृष्ण तिवारी, श्रीमती सविता त्रिवेदी, नीरज, प्रीती, निशांत त्रिवेदी, अवधेश नारायण पाठक, आमोद पाठक, कमल किशोर पाठक, सच्चिदानंद पाण्डेय सहित ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।सभी ने मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केन्द्र होगा, बल्कि यहां धर्मशाला भी निर्मित की जाएगी, जो ग्रामीण समाज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का स्थायी आधार बनेगी। बुजुर्गों का मानना है कि मंदिर निर्माण से गांव में आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा और आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव कर सकेंगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



