विवेकानंद सभागार: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर विकास व डूडा की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के टाइड व अनटाइड फंड में अवशेष धनराशि से विकास कार्य कराये जाये और कार्यों के लिए सभासदों से प्रस्ताव ले लिए जाएं तथा ऐसे प्रस्ताव लिए जाएं जो अन्य किसी योजना से आच्छादित न हो व वार्म व्हाइट लाइटें लगवाई जाएं तथा प्रतिष्ठानों का एक सर्वे करा लिया जाये तथा सर्वे के अनुसार कूड़ा गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, संसाधनों में वृद्धि की जाये। कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाये।
उन्होने कहा कि नगर पालिका हरदोई क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड के लिए कम से कम एक फॉगिंग मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। अमृत-2 के अंतर्गत कार्यों को तेजी से कराया जाये। सभी नगर निकायों में जीआईएस सर्वे जल्द कराया जाये। मड पम्प की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। बारिश के दौरान जल निकासी की व्यवस्था अभी से कर ली जाये। इसके लिए डिजाइन तैयार कर ली जाये। शाहाबाद व पाली नगर पंचायत में नगर सृजन योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किये जाएं। स्कूलों व आँगनबाड़ी केंद्रों को भी प्रस्ताव में लिया जाये। वंदन योजना के अंतर्गत कार्यों को तेजी से कराया जाए। पात्र निकायों की ओर से वैश्विक नगरोदय के प्रस्ताव भेजे जाएं। नगर निकायों के आय के स्रोत बढ़ाये जाएं। निकायों में स्थित तालाबों की नीलामी का कार्य जल्द कराया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






