लिफ्ट देने वाले ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

Oct 1, 2024 - 22:02
Oct 1, 2024 - 22:02
 0  1.5k
लिफ्ट देने वाले ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कनाड़िया थाने पर एक पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुर्व्यवहार और जबरदस्ती करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकात दर्ज करने के बाद अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

पीड़िता द्वारा दर्ज मुकदमे को लेकर एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घटना शहर के कनाडिया बायपास पर लिफ्ट देने के बहाने से एक व्यक्ति ने पीड़ित महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास ओर अभद्रता की गई। पीड़िता हाउस कीपिंग का काम करने वाली महिला है जो कि कनाडिया बायपास एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी और आगे तक छोड़ने की बात कही।

जाँच में जुटी पुलिस
जिसके बाद बाइक सवार ने महिला को बाइक पर बैठाया और बहाने करते हुए सुनसान जगह में गाड़ी रोककर महिला के साथ अभद्रता की जिसके बाद महिला कनाडिया थाने पहुंची और अज्ञात व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है, फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आसपास लगें सीसीटीवी के आधार पर बदमाश की तलाश करने में जुटी हुई है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0