मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गुना जिले के प्रत्यासियो के नामांकन को लेकर गुना पहुंचे

Oct 26, 2023 - 17:19
Oct 26, 2023 - 17:19
 0  3.4k

गुना, (आरएनआई) आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गुना जिले के प्रत्यासियो के नामांकन को लेकर गुना पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के जिला महामंत्री दीपेश पाटनी के द्वारा जज्जी बस स्टैंड पर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का स्वागत किया गया, उनके साथ अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट कार्यलय में अपने नामांकन को जमा करने पहुंचे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पुत्र के साथ थे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में विधायक जयवर्द्धन सिंह ने राघौगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
 
इस अवसर पर दिग्विजय ने एक सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आप घर घर जाए, नमस्कार करे,बुजुर्गो के पैर छुए, भाजपा के 18 साल के घोटालों को लेकर कांग्रेस के आरोप पत्र दे, ओर कांग्रेस के वचन पत्र दे। नही तो 28 में जवाब मांगना।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0