असम विधानसभा चुनाव: प्रचार चरम पर, नेताओं के तीखे वार-पलटवार से गरमाई सियासत
गुवाहाटी (आरएनआई) असम में राज्य विधानसभा चुनाव की तारीख ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है,प्रचार चरम पर पहुंच गया है।लोक लुभावने वादों के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर पहुंच गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य की हिमंत विश्व सरमा सरकार पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें सरकार बनने पर जेल भेजने की बात कही है।इसके जवाब में सरमा ने कहा है कि वह सात जन्म में ऐसा नहीं कर पाएंगे।
राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री सरमा के अलावा कई शीर्ष नेता एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं,वहीं विपक्षी गठबंधन के लिए कांग्रेस के नेता गांधी,गौरव गोगोई एवं इमरान प्रतापगढ़ी धुंआ धार प्रचार कर रहे हैं।
असम की 126 विधान सभा सीटों पर आगामी 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए कल शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा।मतगणना सभी चुनावी 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को होगी।
उधर राजनीतिक पार्टियों की यात्राएं,केंद्रीय नेताओं के दौरे, गांव-कस्बों में लगे पोस्टर और झंडों ने चुनावी माहौल को चरम पर पहुंचा दिया है।असम विधान सभा का मौजूदा कार्यकाल 20 मई को ख़त्म होने वाला है।
असम में भाजपा ने वर्ष 2021 में कुल 93 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी।उसके नेतृत्व वाले एनडीए ने कुल 126 सीटों में से 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि वर्ष 2016 के मुकाबले एनडीए को इस चुनाव में 11 सीटों का घाटा हुआ था।
असम में पिछले एक दशक से विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने पिछली विधानसभा में 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था और महज़ 29 सीटें ही जीत पाई थी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 50 सीटों पर जीत दर्ज की थी।इस तरह वर्ष 2016 के मुकाबले कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन को 2021 के चुनाव में 10 सीटों का फ़ायदा हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



