मथुरा रजिस्ट्री कार्यालय में जनरेटर में आग, दस्तावेज सुरक्षित; शॉर्ट सर्किट बना कारण
मथुरा (आरएनआई) शॉर्ट सर्किट की वजह से सदर रजिस्ट्री कार्यालय के जनरेटर में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौजूद कर्मचारियों ने कार्यालय में रखे अग्निशमन सिलिंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। हालांकि कार्यालय में रखे दस्तावेज बाल-बाल बच गए।
रजिस्ट्रार अजय त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को रजिस्ट्री कार्य पूरा होने के बाद कर्मचारी अपनी फीस का मिलान कर रहे थे। इसी समय सीसीटीवी कैमरे पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने देखा कि जनरेटर से आग की लपटें तेजी से निकल रहीं हैं। उन्होंने बताया है कि आग की तेज लपटों से जनरेटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं जनरेटर दूर होने से दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग पर काबू पाया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



