मथुरा: बरसाना में राधाष्टमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, श्रद्धालुओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग

Aug 31, 2025 - 19:56
 0  270

मथुरा (आरएनआई) बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव के दौरान रविवार को भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं के दबाव में बैरिकेडिंग टूट गई और कुछ देर के लिए हालात बेकाबू होते नजर आए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालकर स्थिति को काबू में कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु बैरिकेडिंग और रेलिंग को कूदकर पार करने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए वरिष्ठ अधिकारी हालात पर लगातार नजर रखे हुए थे। कमिश्नर शैलेंद्र सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार खुद कंट्रोल रूम में मौजूद रहे।

समय रहते मिला नियंत्रण
एसएसपी श्लोक कुमार ने तुरंत पुलिस बल को निर्देश दिए और हालात पर काबू पा लिया गया। कुछ समय के लिए बैरिकेड खुलने से भीड़ का दबाव बढ़ा था, लेकिन जल्द ही बैरिकेडिंग फिर से दुरुस्त कर दी गई।

अफवाहों को किया खारिज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि “बरसाना में किसी भी तरह की भगदड़ नहीं हुई थी।” उन्होंने बताया कि बारिश के चलते श्रद्धालु इधर-उधर जा रहे थे, जिससे दबाव बढ़ा और बैरिकेड टूट गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी तरह की गलत अफवाह न फैलाएं।

बरसाना के विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी राधाष्टमी महोत्सव में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ के बीच पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से हालात सामान्य बने रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.