बोहरा मस्जिद क्षेत्र में कचरे का ढेर, सफाई व्यवस्था ठप होने से बढ़ी परेशानी, गली में पड़ा मरा जानवर, धर्मावलंबियों और दुकानदारों को झेलनी पड़ी दुर्गंध

Sep 12, 2025 - 21:56
Sep 12, 2025 - 21:58
 0  270
बोहरा मस्जिद क्षेत्र में कचरे का ढेर, सफाई व्यवस्था ठप होने से बढ़ी परेशानी, गली में पड़ा मरा जानवर, धर्मावलंबियों और दुकानदारों को झेलनी पड़ी दुर्गंध

गुना (आरएनआई) शहर की बोहरा मस्जिद और बोहरा कॉम्प्लेक्स मस्जिद के पीछे की गली पिछले लंबे समय से गंदगी और अव्यवस्था की शिकार है। यहां नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरे का ढेर जमा हो जाता है, जिससे मवेशी पन्नी खाकर बीमार पड़ जाते हैं और कई बार उनकी मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार को भी गली में एक मरा हुआ जानवर घंटों तक पड़ा रहा, जिससे वहां आने-जाने वाले धर्मावलंबियों और दुकानदारों को बदबू और गंदगी के बीच परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है। लंबे समय से इस गली में कचरा डंपिंग की जा रही है। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप होने के कारण यहां दिनभर बदबू और गंदगी बनी रहती है। मवेशियों और आवारा कुत्तों का जमावड़ा इस समस्या को और गंभीर बना देता है। इससे धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों को असुविधा होती है और शहर की छवि भी धूमिल हो रही है।

बड़ा जैन मंदिर के आसपास भी रहा आक्रोश, अब बोहरा मस्जिद क्षेत्र में बढ़ा असंतोष
हाल ही में शहर के बड़ा जैन मंदिर क्षेत्र में भी इसी तरह की स्थिति देखी गई थी। गंदगी और सफाई न होने से वहां समाज में आक्रोश फैल गया था। जैन समाज कमेटी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर सफाई व्यवस्था में लापरवाही और समाज को प्रताडि़त करने तक के आरोप लगाए थे। अब वही हालात बोहरा मस्जिद और उसके आसपास की गलियों में दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक स्थल के नजदीक कचरे का अंबार न केवल स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
धार्मिक स्थल के निकट गंदगी का यह हाल शहर को शर्मसार कर रहा है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने प्रशासन से अपील की है कि नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए, कचरा डंपिंग पर रोक लगाई जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। लोगों का कहना है कि जब तक नगर पालिका और प्रशासन गंभीरता से इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक स्थिति में सुधार संभव नहीं है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0