"गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र: बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, और कांग्रेस के प्रत्याशी ने दाखिल किए नामांकन पत्र, हरिजन-आदिवासी वोट बैंक में होगी सेंध"

गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इस बार बहुजन समाज पार्टी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस के चंद्रजीत सिंह यादव ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए।

Apr 18, 2024 - 17:27
Apr 18, 2024 - 17:28
 0  729
"गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र: बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, और कांग्रेस के प्रत्याशी ने दाखिल किए नामांकन पत्र, हरिजन-आदिवासी वोट बैंक में होगी सेंध"

शिवपुरी (आरएनआई) प्राप्त जानकारी अनुसार गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र का चुनाव इस बार रोचक बनता जा रहा है बहुजन समाज पार्टी ने शिवपुरी तहसील के ग्राम सतेरिया निवासी धनीराम को, कन्यादान के ग्राम खनियाधाना के ग्राम बामोर कला निवासी करण को आजाद समाज पार्टी( भीम आर्मी की) ओर से अपना प्रत्याशी बनाया गया है दोनों प्रत्याशियों ने आज गुरुवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है इसी के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से चंद्रजीत सिंह यादव पुत्र राजकुमार सिंह यादव ने भी अपना फॉर्म भरा है। 

राजनीतिक समीक्षको के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी तथा भीम आर्मी के दोनों प्रत्याशी खड़े हो जाने से सीधा कांग्रेस इनको अपना वोट बैंक मान रही थी अब हरिजन आदिवासी वोट बैंक पर  सेंध मारी होगी. सिटी टुडे के सर्वेक्षण के मुताबिक संसदीय क्षेत्र के हरिजन आदिवासी वोट बैंक में इन दोनों प्रत्याशियों के खड़े हो जाने से उत्साह देखा जा रहा है जिसका सीधा नुकसान कांग्रेस को होने के साथ भाजपा प्रत्याशी को इसका फायदा होगा। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0