बमोरी बुजुर्ग में खेत में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

Jan 19, 2025 - 17:18
Jan 19, 2025 - 17:19
 0  1.1k
बमोरी बुजुर्ग में खेत में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

गुना (आरएनआई) जिले के ग्राम बमोरी बुजुर्ग में गत रात एक खेत में मगरमच्छ मिलने से हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर पास के एक बड़े जलाशय में छोड़ दिया। ग्राम बमोरी बुजुर्ग के ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय खेतों के पास मगरमच्छ देखा गया था, इससे सभी लोग सतर्क हो गए। रात में जब कुछ ग्रामीण पानी फेरने के लिए खेतों में पहुंचे, तो उन्होंने मगरमच्छ को पास में देखा। यह देखकर उन्होंने बिना समय गवांए वन विभाग को सूचना दी और अपने स्तर पर भी आसपास के लोगों को सावधान किया।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0