प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न
पहले से तैयार करें कार्ययोजना और सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित : प्रभारी मंत्री श्री राजपूत
गुना (आरएनआई) खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक के आंरभ में विभिन्न प्रशासनिक महिला अधिकारी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही मंत्री श्री राजपूत द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के तीन प्रकरणों जिनमें लाखन सिंह, हरिगोविंद जाटव तथा धर्मेन्द्र सिंह को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। इसके साथ ही दिनांक 27 दिसम्बर 2023 को बस दुर्घटना में घायलों को बचाने में अहम भूमिका निभाने पर श्री मोहन सिंह जाटव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जल संकट से निपटने की सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं। इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर संकल्पित है। विशेष रूप से छोटे-छोटे गांव, मजरा, टपरा एवं ऐसे ग्राम जहां 15 से अधिक परिवार निवास करते हैं, वहां सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और आंगनबाड़ी भवन निर्माण से संबंधित जानकारी ली। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जाए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन अस्पतालों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, जैसे ड्रोन दीदी, कैंटीन संचालन, मछली पालन प्रशिक्षण, सिलाई केंद्र, दाल एवं मसाला प्रसंस्करण इकाइयों की जानकारी ली गई। जिसपे मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि स्व-सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने और उनके उत्पादों के विपणन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना का पोर्टल अभी खुला हुआ है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को इस योजना में जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। बैठक के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी कार्ययोजना पहले से तैयार रखें और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में विधायक गुना पन्नालाल शाक्य, विधायक चांचौड़ा श्रीमति प्रियंका पैंची, विधायक बमोरी ऋषि अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द्र धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, नपाध्यक्ष श्रीमति सविता गुप्ता, उपाध्यक्ष धरम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत अभिषेक दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति जिया फातिमा एवं सुश्री मंजूषा खत्री, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्डे सहित समस्हैंत जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

