प्रख्यात सन्त उड़िया बाबा महाराज का सप्तदिवसीय सार्धशताब्द (150 वां) प्राकट्योत्सव 12 से 18 अगस्त तक

Aug 11, 2025 - 19:18
 0  0
प्रख्यात सन्त उड़िया बाबा महाराज का सप्तदिवसीय सार्धशताब्द (150 वां) प्राकट्योत्सव 12 से 18 अगस्त तक

वृन्दावन (आरएनआई) दावानल कुंड क्षेत्र स्थित श्रीकृष्णाश्रम (उड़िया बाबा आश्रम) में ब्रज के प्रख्यात संत स्वामी पूर्णानंद तीर्थ  (उड़िया बाबा) महाराज का सप्तदिवसीय सार्धशताब्द (150 वां) प्राकट्योत्सव 12 से 18 अगस्त 2025 पर्यन्त विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक व उड़िया बाबा आश्रम के प्रभारी आचार्य पंडित कुलदीप दुबे महाराज ने बताया कि महोत्सव का शुभारभ 12 अगस्त संतों व भक्तों के द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी पूर्णानंद तीर्थ  (उड़िया बाबा) महाराज के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया जाएगा।तत्पश्चात प्रख्यात रासाचार्य स्वामी ताराचंद ठाकुरजी के कुशल निर्देशन में नित्य प्रातः 09 से 12 बजे तक गौरांग लीला तथा सायं 06 से रात्रि 09 बजे तक रामलीला का अत्यन्त नयनाभिराम व चित्ताकर्षक मंचन किया जाएगा।इसके अलावा नित्य अपराह्न 03 बजे से संतों, महंतों व धर्माचार्यों के द्वारा उड़िया बाबा महाराज के जीवन चरित्र पर प्रवचन होंगे।

विष्णुकांत शर्मा (आगरा) व राम स्वरूप जोशी (मुंबई) ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत भाद्र कृष्ण सप्तमी (16 अगस्त) को पूज्य महाराजश्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातः 07 से 09 बजे तक बधाई गायन होगा।इसके अलावा रात्रि 12 बजे से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।इसके अलावा 17 अगस्त को प्रातः 07 से 09 बजे तक नंदोत्सव आयोजित होगा।

विनोद तायल (देहरादून) एवं हरीश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का समापन 18 अगस्त को सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।जिसमें असंख्य व्यक्तियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।इससे पूर्व महोत्सव में पधारे समस्त भक्तों व अतिथियों को सम्मान-भेंट-प्रसाद आदि का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में सन्त प्रवर स्वामी महेशानंद सरस्वती महाराज, स्वामी आवेधानंद, सन्त सेवानंद ब्रह्मचारी, अश्वनी प्रताप सिंह (नोएडा), रामस्वरूप जोशी, विष्णु शर्मा, विजय पांडे, गौरव शर्मा (दिल्ली) आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.