पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावलियों के वृहद् पुनरीक्षण कार्य हेतु एडीएम रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित:- अनुनय झा

Jul 14, 2025 - 19:11
Jul 14, 2025 - 19:18
 0  324
पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावलियों के वृहद् पुनरीक्षण कार्य हेतु एडीएम रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित:- अनुनय झा

हरदोई (आरएनआई) राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-346/रा०नि०आ०अनु0-4/2009 दिनांक 06 जुलाई, 2009 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मैं, अनुनय झा, जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), हरदोई त्रिस्तरीय /पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों के वृहद् पुनरीक्षण कार्य हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के दायित्त्वों का निर्वहन किए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हरदोई को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत), हरदोई पदाभिहित करता हूँ।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं०), हरदोई राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण में उत्तर प्रदेश पंचायत राज निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियमावली, 1994 के नियमों के अनुसार जनपद की समस्त तहसीलों के अन्तर्गत आने वाले समस्त विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों को तैयार किये जाने, उनके पुनरीक्षण तथा तत्सम्बन्धी समस्त कृत्यों का सम्पादन करेंगें। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं०), हरदोई सम्बन्धित तहसील के अन्तर्गत तैनात उप जिलाधिकारियों को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नियुक्त करेंगें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)