नाबालिग लड़के के कैंसर का होना था इलाज, वार्ड बॉय ने गंदी हरकत करने की कोशिश, मामला दर्ज

Jul 26, 2024 - 19:13
Jul 26, 2024 - 19:13
 0  2k
नाबालिग लड़के के कैंसर का होना था इलाज, वार्ड बॉय ने गंदी हरकत करने की कोशिश, मामला दर्ज

इंदौर (आरएनआई) इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में वार्ड बॉय द्वारा एक कैंसर पीड़ित नाबालिग के साथ अनैतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पुलिस से की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ड बॉय जय सिंह को हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को राउंडअप करने के बाद पॉक्सो एक्ट ओर अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज करने की बात एसीपी ने कही है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, गुरुवार को लसूडिया पुलिस को खबर मिली कि कोकिलाबेन अस्पताल में कैंसर का इलाज करवाने आए नाबालिग के साथ अस्पताल के ही वार्ड बॉय ने अबुरा काम करने का प्रयास किया है। जिसके बाद नाबालिग ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने वार्ड बॉय जय सिंह के खिलाफ 5/6 18 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेते हुए मामले में जांच शुरू की है। आरोपी से कड़ाई से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है कि इस तरह की हरकत अस्पताल में और भी मरीज के साथ की है।

बड़ा सवाल खड़ा होता है कि इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में वार्ड बॉय द्वारा हरकत किए जाने के बाद इस पूरे मामले को अस्पताल प्रबंधन द्वारा दबाने का प्रयास किया गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी वार्ड बॉय को राउंड अप करते हुए मामले में आगे विवेचना शुरू कर दी है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0