गुना में गैंगस्टर सलमान लाला के पोस्टर का वीडियो बनाने पर युवक पर हमला, मोबाइल तोड़ा और चैन लूटी
गुना (आरएनआई) मिलादुन्नबी पर आज सुबह शहर में गैंगस्टर सलमान लाला के बैनर पोस्टर लगे और शाम होते-होते तक सलमान लाला की मानसिकता के लोगों ने उक्त बैनर पोस्टर का फोटो खींचने वाले अभिषेक महाराज पर हमला कर दिया। अभिषेक महाराज ने सुबह श्री राम कॉलोनी के डीपी चौराहे पर लगे गैंगस्टर सलमान लाला के बैनर के फोटो खींचे थे और कार्यवाही के लिए संगठन के कुछ लोगों को भेजा था।
गैंगस्टर के बैनर लगे होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने कुछ देर बाद उक्त बैनर हटा दिए थे। इसके बाद शाम को अभिषेक ने जब सलमान लाला के पोस्टर शिमला होटल से ओवर ब्रिज के बीच में लगे देखे तो उनका भी अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। तभी कुछ लोग अभिषेक का पीछा करने लगे और वीडियो न बनाने की हिदायत दी।
इसके बाद जब अभिषेक अपने कुछ मित्रों के साथ वीमार्ट के सामने होटल ग्रीन पर चाय पी रहे थे तभी सलमान लाला के दो दर्जन समर्थकों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया और मारपीट की। अभिषेक के साथियों का कहना है कि यदि वो बीचबचाव नहीं करते तो एक हमलावर अभिषेक के सिर पर पत्थर पटक देता।
जैसे तैसे अभिषेक ने वहां से भागकर खुद को बचाया। हमलावरों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया और सोने की चैन भी निकाल ली। इस हमले के बाद अभिषेक सिटी कोतवाली पहुंचे जहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कह रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



