कारगिल विजय दिवस पर लगा रक्तदान शिविर, आठ रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
फतेहपुर (आरएनआई) स्नेह फाउंडेशन व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के तत्वधान में जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र में विजय कारगिल दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आठ रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। पांच रक्तदाताओं ने आगे रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। रक्तदान करने वालो में शिवानी राजपूत, श्रेयांश प्रताप सिंह, प्रभात कुमार, सुभाष मिश्रा, शशांक कुमार, शिवा, शुभम गुप्ता, रहिमन रहे। रक्त वीरंगना शिवानी राजपूत ने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। हम सभी को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से एक साथ तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इसलिए समय-समय पर रक्तदान अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस मौके पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी गुरमीत सिंह, जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से विभागाध्यक्ष वरदवर्धन बिसेन, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी, लैब टेक्नीशियन अखिलेश, लैब सहायक नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

