कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती — जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य लाभ की कामना की
इंदौर (आरएनआई) एमपी के एक कांग्रेस नेता को कार्डियक अटैक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंदौर के पिंटू जोशी की रात को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल पिंटू जोशी डॉक्टर्स की गहन निगरानी में हैं। उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को हार्ट अटैक आने की खबर मिलते ही अस्पताल में उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। सूत्रों के अनुसार उनकी एक नली पूरी तरह ब्लॉक मिली है और इसमें अब स्टेंट डाला जाएगा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर पिंटू जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
मेरे साथी, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री पिंटू जोशी जी को हृदयघात हुआ है। वे फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं। मेरी सभी डॉक्टरों से चर्चा हुई है उनकी स्थिति अब स्थिर है। मैं बाबा महाकाल से पिंटू जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



