करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, लिफ्ट में फंसे शख्स की मौत

करोल बाग के पदम रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लिफ्ट में फंसने के कारण इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है।

Jul 5, 2025 - 10:48
 0  108
करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, लिफ्ट में फंसे शख्स की मौत

नई दिल्ली (आरएनआई) मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार को विशाल मेगा मार्ट शोरूम में लगी आग में 25 साल के युवक की मौत हो गई है। शनिवार सुबह उसका शव लिफ्ट के अंदर मिला। मृतक की शिनाख्त धीरेंद्र प्रताप के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम यहां आग लगी थी। 15 गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मियों ने करीब 12 घंटे में आग पर काबू पाया। 

पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रतिक्रिया टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए खोज अभियान के दौरान युवक का शव लिफ्ट में मिला। दमकलकर्मी अभी कूलिंग का काम कर रहे है। करोलबाग थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

करोल बाग के पदम रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन एक व्यक्ति इमारत की लिफ्ट में फंस गया। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह (25) लिफ्ट में फंसे पाए गए। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। करोल बाग थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, शुक्रवार शाम करीब 6.44 बजे दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली। दमकल अधिकारी एम के चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी। कपड़े और प्लास्टिक के सामान होने के कारण आग पूरी इमारत में तेजी से फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में काफी मात्रा में कपड़े व अन्य सामान भरे थे, इसकी वजह से आग पर काबू करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बार बार आग भड़क रही थी। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया, मेगा मार्ट के शोरूम में कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.