श्याम विहार में मुठभेड़: गोलियों की गूंज के बीच विकास लगरपुरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Sunday, April 19, 2026 - 13:03
0
श्याम विहार में मुठभेड़: गोलियों की गूंज के बीच विकास लगरपुरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली के छावला इलाके के श्याम विहार में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक मकान पर फायरिंग करने पहुंचे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बदमाश बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, उन्होंने टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली हवलदार मनीष के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश रॉकी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User