दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं और बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी
नई दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में देर रात अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। नोएडा समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने का सिलसिला जारी है।
रात करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश ने गर्म हवाओं का असर कम कर दिया। मौसम विभाग पहले ही बारिश की संभावना जता चुका था और आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर यह गति 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, तेज हवाओं और आंधी-तूफान के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



