एसडीएम मुंगावली ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालय मुंगावली का निरीक्षण

Jul 22, 2025 - 20:08
Jul 22, 2025 - 20:13
 0  216
एसडीएम मुंगावली ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालय मुंगावली का निरीक्षण

मुंगावली (आरएनआई) कलेक्‍टर आदित्‍य सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी अनुभाग मुंगावली मनीष धनगर द्वारा मंगलवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय मुंगावली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने मध्‍यान्‍ह भोजन की गुणवत्‍ता को परखते हुए बच्‍चों के साथ बैठकर मध्‍यान्‍ह भोजन किया। इस दौरान स्‍कूल में शिक्षकों की उपस्थिति,स्‍कूल में दर्ज बच्‍चों की जानकारी की पंजी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्‍कूल में मीनू अनुसार बच्‍चों को मध्‍यान्‍ह भोजन का वितरण किया जा रहा है। साथ ही स्‍कूल में 90 बच्‍चें उपस्थित पाए गए। उन्‍होंने स्‍कूल की छत से पानी टपकने एवं हैंडवाश बेसिन नहीं होने पर बीआरसी को ठीक करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0