14वें गणेश महोत्सव में द्वितीय दिन भक्तिमय वातावरण में झूमे श्रद्धालु
कछौना(हरदोई) (आरएनआई) 14वें गणेश महोत्सव के द्वितीय दिन माता का दरबार, गीत संगीत, मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति से श्रद्धालु रात भर भक्ति में वातावरण में झूमें। माता का दरबार, गीत संगीत, मनमोहक झांकी के प्रायोजक सर्राफा व्यवसाय छोटे शुक्ला रहे। गणेश महोत्सव के अवसर पर नगर में धार्मिक उत्सव व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात को माता रानी के दरबार में भव्य झांकी सजाई गई जिसमें देवी देवताओं की मनमोहक झांकी की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की गई। रंग बिरंगी लाइटिंग, फूलों की सजावट और कलात्मक प्रस्तुति ने भक्तों का मन मोह लिया। रात भर जागरण में गीतकार मुरादाबाद से श्याम किशोर, कानपुर से प्रवेश शुक्ला व महिला भजन गायिका मिस्टी सिंह ने एक से एक बढ़कर भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए। जय माता दी और गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। बच्चन ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। झांकी में भगवान श्री गणेश की अद्भुत छटा देखने को मिली। उनके जीवन से जुड़ी विभिन्न स्वरूपों की झांकियां प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर पुरुष, महिलायें व बच्चे रात भर भक्तिमय वातावरण में झूमे।
कार्यक्रम में सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के संस्थापक नेता राव मराठा, अध्यक्ष अनूप कुमार उर्फ बबलू, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज, सभासदगण, रोहित अग्रवाल, विजय शुक्ला, विशाल गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह उर्फ गोलू, आयुष गुप्ता, महामंत्री अवधेश गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, गणेश शुक्ला, क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, विनय शुक्ला, आशीष गुप्ता, अमित गुप्ता बघौली वाले, पवन अग्रवाल, डॉक्टर दुर्गेश पाठक, पी.डी. टेलीकॉम संचालक हरिशरण गुप्ता, हरिओम गुप्ता, शांतनु गुप्ता, तुलसी गुप्ता, श्याम जी गुप्ता उर्फ अंशू गुप्ता, यश गुप्ता, प्रखर गुप्ता, नीलेश गुप्ता सहित प्रबुद्धजन पुरुष, महिलाओं व बच्चों ने हजारों की संख्या में जागरण का आनंद उठाया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



