सपा कार्यालय में बीपी मंडल की जयंती मनाई गई
फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर सपा कार्यालय में समाजवादी प्रौद्धा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद ( बी पी मंडल) की जयंती मनाई गई , इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाग लेकर बी पी मंडल के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल ने अपने जीवन भर पिछड़ों शोषितों वंचितों की आवाज उठाने का कार्य किया अल्प समय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री भी बने मंडल कमीशन बनाया जो बाद में स्व वीपी सिंह जब प्रधान मंत्री बने तो लागू कराने का काम किया जिसमे उनकी सरकार गिरा दी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। तथा संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से विधायक सदर चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद एड राजकुमार मौर्या, कमलेश वर्मा, सूरजपाल रावत, मोईन खान, डीजी कुशवाहा, धर्मराज पटेल, डा राम नरेश पटेल, शमीम अहमद, हीरालाल साहू, दीपक कुमार डब्लू, चंद्र शेखर बेदी, सुमित साहू, अनिल यादव, कालका प्रसाद, नंद किशोर पाल, नरेश कोरी, अकील अहमद, सुहैल खान हेमू, तस्लीम अहमद, नागेंद्र यादव, असलम प्रधान, बसदेव पासवान, धीरेन्द्र मौर्या, आरिफ अंसारी, फुरकान अहमद, राकेश यादव, रामदास पासवान, दुर्गेश गुप्ता, सुघर यादव, अर्जुन पाल, धीरेन्द्र निषाद, विपिन निषाद, अरुण कुशवाहा, धर्मेंद्र पाल,अर्जुन पाल, मौजूद रहे
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

