महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कायस्थ समाज गुना द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित

Oct 2, 2024 - 15:21
Oct 2, 2024 - 15:23
 0  1.2k

गुना (आरएनआई) आज कायस्थ समाज गुना द्वारा देश की महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कायस्थ रत्न देश के प्रथम रेल मंत्री एवं दूतीय प्रधान मंत्री गुदड़ी के लाल श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य स्थानीय शास्त्री पार्क जाकर उनको फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके द्वारा दिए गए संदेश को स्मरण किया गया।

 इसी प्रकार स्थानीय बापू पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव चित्रगुप्त मंदिर न्यास के अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव,सह सचिव वीरेंद्र निगम, कोषाध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव,मानस भवन महासभा के संरक्षक डा. रमाकांत श्रीवास्तव, गोपाल विरल, न्यास के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सक्सेना, समाज सेवी अंकुर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विशम्बर दयाल श्रीवास्तव, महासभा के उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव एवं अन्य समाज जन उपस्थित हुए।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0