महर्षि वशिष्ठ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान द्वारा योग दिवस के उपलक्ष में योग का आयोजन
मथुरा (आरएनआई) महर्षि वशिष्ठ वैकल्पिक चिकित्सीय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा 11 वे योग दिवस के उपलक्ष में राधिका विहार प्रथम चरण L I G पार्क मैं मैं डॉक्टर गिरिराज प्रसाद वशिष्ठ के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के योगासन व प्राणायाम करा कर तथा उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार एवं लाभ के विषय में बताया गया योगासन जैसे वज्रासन सुखासन पद्मासन एवं सिद्धासन बैठने वाले आसन बताए गए तथा गोमुख आसान बकराआसान आदि कराए गए तथा इससे होने वाले रोगों के उपचार के विषय में बताया गया यह भी बताया गया कि वज्रासन एक ऐसा आसान है जो खाने के तुरंत बाद करने से पाचन शक्ति सही होती है यही एक आसान ऐसा है जो खाना खाने के तुरंत बाद किया जा सकता है अन्य सभी आसान खाना खाने के कम से कम 4 घंटे बाद करना चाहिए या खाली पेट करना चाहिए इसी प्रकार लेटने वाले आसनों में भुजंग आसान सलभासन मयूरासन आदि कराई गई साथ ही साथ सेतुबंध आसन मार्केट आसान पवनमुक्तासन हलासन मयूरासन शीर्षासन सर्वांगासन आदि का अभ्यास कराया गया।
इसके बाद भस्त्रिका प्राणायाम कपालभाति प्राणायाम अनुलोम विलोम प्राणायाम नाडी शोधन प्राणायाम शीतली और शीतकारी प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास करते हुए सभी के लाभों के विषय में बताया गया।
योग वह प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार होता है और आध्यात्मिक शक्ति जागृत होती है मन एकाग्र होता है तथा ध्यान में मन लगता है इसलिए यह भी बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 1 घंटे का समय स्वस्थ रखने के लिए अवश्य देना चाहिए स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु के लिए गहरी सांस एवं मेरुदंड को सीधा रखना चाहिए हमारी आयु वर्षों के आधार पर नहीं बल्कि सांसों के आधार पर है एक मनुष्य एक मिनट में 15 से 16 सांस लेता है यदि हम सांसों 1 मिनट में कम कर दे तो हमारी उम्र बढ़ सकती है तथा प्राणायाम से शरीर के सातवां चक्र का जागरण होता है तथा आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है
इस योग शिविर में मुख्यतः यदुवीर सिंह संतोष लवानिया बच्चू सिंह कैप्टन पहनकर सिंह पंकज खंडेलवाल हरिओम विजेंद्र सिंह राजू आदि ने भाग लिया तथा इसका लाभ उठाया सभी ने हमारी नियमितयोग कक्षा में भाग लेने की सहमति जताई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



