मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं प्रभारी मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम
गुना (आरएनआई) प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत गुना जिले के दो दिवस के भ्रमण पर रहेगें।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रभारी मंत्री मंत्री श्री राजपूत दिनांक 23 अगस्त को गुना आगमन पश्चात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित होगें एवं गुना में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस गुना में करेंगे।
24 अगस्त को प्रभारी मंत्री श्री राजपूत केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बमोरी और फतेहगढ में बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण पश्चात प्रभारी मंत्री श्री राजपुत भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



