भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सुगबुगाहट तेज, जल्द हो सकती है घोषणा

Nov 26, 2025 - 21:39
Nov 26, 2025 - 22:08
 0  135

नई दिल्ली (आरएनआई)।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का शीघ्र चुनाव होने की भाजपा आला राजनैतिक गलियारों में एक बार फिर सुगबुगाहट हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीते दिन मंगलवार को भाजपा संगठन चुनाव राष्ट्रीय संयोजक के लक्ष्मण के साथ ओर  इससे पहले मौजूदा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ओर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ लम्बी मीटिंग करने से भाजपा राष्ट्रीय हल्के में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की खुसर-पुसर शुरू हुई है।

 केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव दौरान टीवी समाचार चैनलों से अलग अलग की बातचीत में बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव कराने की बात कही थी । इससे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम की अगले हफ्ते घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। *मिडिया सूत्रों की माने तो अगले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद बाबद बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को रिकॉर्ड जीत दर्ज करने तथा इससे पहले उत्तर प्रदेश,हरियाणा में भाजपा चुनाव संयोजक रहते केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के भाजपा के लिए अनुकूल नतीजे प्रदान कराने से दावेदारों में नाम अव्वल नम्बर पर है। साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,भूपेन्द्र यादव, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या डॉ.सुधा यादव के नाम की भी सरगर्मी काफी समय से राजनीतिक हल्को में चल रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0