बाईक स्कूटी की भिड़ंत मे वृद्ध महिला की मौत
हरदोई (आरएनआई) सवायजपुर थाना क्षेत्र मे हरदोई फरुखाबाद मार्ग पर भठ्ठापुरवा समीप स्थिति जंगी सिंह इंटर कॉलेज समीप बाईक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।जिससे स्कूटी सवार युवक ने सवायजपुर को पैदल जा रही वृद्ध महिला से जा टकराया।जिससे वृद्ध महिला व स्कूटी सवार युवक राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहा पर चिकत्सको ने वृद्ध महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिजवाया। जहा पर चिकत्सको ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
सवायजपुर थाना क्षेत्र के सादुल्लीपुर निवासी छोटी बिटिया पत्नी अशोक उम्र 45 अपने पति व बच्चों के साथ भठ्ठापुरवा मे बने नए मकान मे रहती थी। मंगलवार को यह घर से पैदल सवायजपुर सवायजपुर को जा रही थी। इस दौरान हरदोई फरुखाबाद मार्ग पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र मे स्थिति जंगी सिंह इंटर कॉलेज समीप बाईक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।जिससे स्कूटी सवार युवक ने सवायजपुर को पैदल जा रही वृद्ध महिला छोटी बिटिया को टक्कर मार दी। इस घटना मे छोटी बिटिया व स्कूटी सवार राधेश्याम घायल हो गया।राहगीरो की सुचना पर UP-32-FG-0603 एम्बुलेंस 108 लेकर पहुचे ईएमटी आनंद कुमार पायलेट सुनील ने घायल वृद्ध महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर लेके आयी। जहा पर चिकत्सको ने वृद्ध महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। जहा चिकत्सको ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका छोटी बिटिया अपने पीछे पति अशोक व चार बेटे व तीन बेटियों को पीछे छोड़ गए है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



