जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजस्व एवं कर करेत्तर की समीक्षा बैठक
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं कर करेत्तर से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागो की ग्रेडिंग नही सुधरी तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा राजस्व से सम्बन्धित विभागों उद्योग, खनन, खाद्य, बिजली विभाग, मण्डी आबकारी आदि विभागों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से प्रत्येक बिन्दु पर गहन समीक्षा की गयी। गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के उपरान्त समय अन्तर्गत विभागीय पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति बढाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी राजस्व से सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लम्बित वादों के निस्तारण मे तेजी लायी जाये। उन्होंने तहसीलवार पुराने वादों की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण मे लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी। प्रयास करके यथा शीघ्र वादों का निस्तारण किया जाये। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग सीएम डैश बोर्ड को गम्भीरता से ले। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विर0ा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी गण, सम्बन्धित अधिकारी व अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

