जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र आरोन मुख्य मार्ग स्थित  श्री दास हनुमान मंदिर के परिसर की करायी गयी साफ-सफाई 

Jun 12, 2024 - 20:17
Jun 12, 2024 - 20:18
 0  2.1k
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र आरोन मुख्य मार्ग स्थित  श्री दास हनुमान मंदिर के परिसर की करायी गयी साफ-सफाई 

गुना (आरएनआई) मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान दिनांक 5 जून 2024 से 16 जून 2024 तक चलाया जा रहा है। जिसमें पुरानी जल संरचनाएं जो अनुपयोगी हैं उन्हें मरम्मत कार्य कराया जाकर अनुपयोगी संरचनाओं को उपयोगी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य मार्ग स्थित श्री दास हनुमान मंदिर परिसर की सफाई कराई गई। 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी  दिनेश कुमार सोनी द्वारा बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान शासन की मंशा के अनुरूप नगर परिषद आरोन द्वारा आज दिनांक 12 जून 2024 को मुख्य मार्ग स्थित श्रीदास हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0