ग्वालियर: कैंसर पहाड़ी पर पुलिस और इंटरस्टेट बदमाश में मुठभेड़, दोनों ओर से चली गोलियां, आरक्षक और बदमाश घायल
ग्वालियर (आरएनआई) पुलिस और इंटरस्टेट बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। कैंसर पहाड़ी पर इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में बदमाश पर फायर किए तो एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वहां घायल हो गया। लेकिन बदमाश की एक गोली से एक आरक्षक भी घायल हो गया। घायल आरक्षक और बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर ग्वालियर, दतिया, उज्जैन, राजस्थान और अन्य जिलों में लूट और डकैती के मामले दर्ज थे। जबकि बदमाश का एक साथी मुठभेड़ के दौरान बाइक से फरार हो गया। वही पुलिस आरोपी बदमाश को इलाज कराने के बाद पूछताछ में जुट गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

