एनसीआर मजदूर आंदोलन पर रासुका और ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ नैरेटिव गलत: मधुवन दत्त चतुर्वेदी

May 6, 2026 - 20:08
 0  0
एनसीआर मजदूर आंदोलन पर रासुका और ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ नैरेटिव गलत: मधुवन दत्त चतुर्वेदी

मथुरा (आरएनआई) एनसीआर में हालिया श्रमिक आंदोलनों को लेकर पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन की मथुरा रिफाइनरी संविदा श्रमिक इकाई के अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने मीडिया और सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने के बजाय आंदोलन को ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ से जोड़कर पेश करना न केवल गलत है, बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए भी नुकसानदायक है।

चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र के श्रम विभागों की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार के कारण लंबे समय से श्रम कानूनों की अनदेखी हो रही है, जिससे श्रमिकों में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन, वेतन कटौती, सेवा सुरक्षा और श्रमिक अधिकारों जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उनके अनुसार, जागरूक नागरिकों के आंदोलन किसी भी जीवंत लोकतंत्र का हिस्सा होते हैं और उन्हें गलत तरीके से बदनाम करना उचित नहीं है।

मथुरा रिफाइनरी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि ठेकेदारों और कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत के कारण श्रमिकों की समस्याओं का समाधान बार-बार टलता रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि रिफाइनरी के श्रमिक नेतृत्व परिपक्व है और अपनी जिम्मेदारियों को समझता है, लेकिन प्रशासन को भी समय रहते समस्याओं का समाधान करना चाहिए, ताकि असंतोष न बढ़े।

चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान में देरी से उपद्रवी तत्वों को फायदा मिल सकता है, जो माहौल को भटकाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.